खुदा मिला दिया

Picture credits: unknown

जिस रोज़ मैने गिले-शिकवों को मिटा दिया,
उस दर्द के मैं कायल,
जिसने खुदा मिला दिया ।
डूंडती रही जहां में, हर दर पर, हर दरगा में,
इक झटके में उसकी रहमत ने,
मुझमें, दीदार करा दिया।
उस दर्द के मैं कायल,
जिसने खुदा मिला दिया ।

सारे ज़रिए छूटे, सारे आडंबर टूटे,
मन के भावों में सिमटे गए,
जीवन के फ़लसफ़े ।
दिखते हैं रास्ते तेरी ही रहमत से,
तूने इस जीवन को मुकमल बना दिया।
उस दर्द के मैं कायल, जिसने खुदा मिला दिया ।